Friday, February 6, 2026
Homeवायरल'भाभी लो इसे रख लो बाद में काम आएगा...', जयमाल स्टेज पर...

‘भाभी लो इसे रख लो बाद में काम आएगा…’, जयमाल स्टेज पर दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को दिया ऐसा गिफ्ट, देखकर लोगों को लगा झटका

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान का है जहां पर दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को ऐसा गिफ्ट दिया देखकर सभी रिश्तेदार चौंक गए। इतना ही नहीं दूल्हा दुल्हन को भी हैरानी हुई। इस वीडियो पर यूजर्स काफी मौज ले रहे हैं।

-

Hamirpur Wedding Gift: शादी बारात दूल्हा दुल्हन के लिए ही नहीं बल्कि दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए बहुत ही खास होती है। शादी हो और मस्ती मजाक ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान का है जहां पर दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को ऐसा गिफ्ट दिया देखकर सभी रिश्तेदार चौंक गए। इतना ही नहीं दूल्हा दुल्हन को भी हैरानी हुई। इस वीडियो पर यूजर्स काफी मौज ले रहे हैं।

दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को दिया ये गिफ्ट

दरअसल यह मामला हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के मगराउली गांव निवासी शैलेंद्र राजपूत की शादी का बताया जा रहा है। जिनका विवाह रिहुंटा गांव की सीमा के साथ तय हुआ था। शादी राठ कस्बे में एक मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। जब दूल्हा और दुल्हन जयमाला के बाद स्टेज पर बैठे थे तभी दूल्हे के कुछ दोस्त एक बड़ा नीला ड्रम लेकर स्टेज पर पहुंचे और उसे तोहफे में दिया। इस अनोखे गिफ्ट को देखकर दूल्हा तक पक गया और दुल्हन हंस पड़ी। यूं तो नील ड्रम को गिफ्ट करना सुनने में भले ही मजाक जैसा लग रहा हो लेकिन इसकी पृष्ठभूमि गंभीर है।Latest and Breaking News on NDTV

नील ड्रम पर बना रहे जोक्स

साल 2025 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में एक युवक की लाश के टुकड़ों को नील प्लास्टिक के ड्रम में बंद करके रखा गया था। उसकी हत्या खुद उसकी पत्नी ने मुस्कान ने की थी मुस्कान ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की फिर उसके टुकड़े करके ड्रम में छुपा दिया था। इस मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर नील ड्रम को लेकर जोक्स बनाए जा रहे हैं।

Read More-ब्राह्मण समुदाय पर विवादित टिप्पणी करने पर मुश्किल में फंसे अनुराग कश्यप,मुंबई पुलिस ने दर्ज की शिकायत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts