Thursday, February 5, 2026
Homeराजनीति'भाजपा ही एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती...

‘भाजपा ही एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है’, MP का CM बनाए जाने के बाद क्या बोले मोहन यादव

जब मोहन यादव का मुख्यमंत्री बनाया गया तब वह बैठक में सबसे पीछे बैठे थे जैसे ही उनका नाम बोला गया वह एकदम से दंग रह गए। मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद मोहन यादव ने बीजेपी का तहे दिल से धन्यवाद भी दिया है।

-

MP New CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में नए सीएम का नाम घोषित कर दिया गया है। भोपाल में भाजपा विधायक दल की एक बैठक हुई जिसमें मोहन यादव के नाम का ऐलान कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई देने का तांता लगा हुआ है। वही आपको बता दे जब मोहन यादव का मुख्यमंत्री बनाया गया तब वह बैठक में सबसे पीछे बैठे थे जैसे ही उनका नाम बोला गया वह एकदम से दंग रह गए। मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद मोहन यादव ने बीजेपी का तहे दिल से धन्यवाद भी दिया है।

सीएम बनने के बाद क्या बोले मोहन यादव

सीएम बनने के बाद मोहन यादव ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,”या सिर्फ भाजपा ही है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देती है। मैं इस नए दायित्व के लिए आभार व्यक्त करता हूं। निश्चित रूप से इस विकास के कारवां को हम आगे बढ़ाएंगे।” वही आपको बता दें भाई मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बहन ने कहा कि, “भगवान महाकाल का आशीर्वाद है‌। पार्टी का आशीर्वाद है। बहुत खुशी की बात है उन्होंने संघर्ष भी बहुत किया है… निश्चित रूप से आज इसी संघर्ष का परिणाम मिला है।”

‘मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया’

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मोहन यादव को बधाइयां मिली शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा,”मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया। उन्हें बहुत बधाई और अभिनंदन।” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा,”… एक सामान्य और अच्छे कार्यकर्ता को आज विधायक दल का नेता चुना गया है। बहुत-बहुत बधाई। विधायक दल की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल के नए नेता के रूप में मोहन यादव का नाम प्रस्तावित किया नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय प्रहलाद पटेल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया।”

Read More-मजिस्ट्रेट ने मांगा पानी तो आग बबूला हो गई महिला सिपाही,बोली- ‘सरकार के नौकर हैं आपके नहीं’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts