Friday, February 6, 2026
Homeराजनीति'हमारी मस्जिद हमने खो दी...', राम मंदिर को लेकर क्या बोल गए...

‘हमारी मस्जिद हमने खो दी…’, राम मंदिर को लेकर क्या बोल गए असदुद्दीन ओवैसी

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि नौजवानों मस्जिद को आबाद रखो। हमारी मस्जिद हमसे छीन ली गई। असदुद्दीन ओवैसी का यह भड़काऊ बयान इस वक्त चर्चा में बना हुआ है।

-

Ram Mandir Inaugration: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को राम लला विराजमान होने जा रहे हैं जिसको लेकर काफी जोरों से तैयारी चल रही हैं। अब इसी बीच AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि नौजवानों मस्जिद को आबाद रखो। हमारी मस्जिद हमसे छीन ली गई। असदुद्दीन ओवैसी का यह भड़काऊ बयान इस वक्त चर्चा में बना हुआ है।

असदुद्दीन ओवैसी ने दिया भड़काऊ बयान

एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने युवाओं से अपील की है कि “वो मस्जिद को आबाद रखें, कहीं ऐसा ना हो की मस्जिद हमसे छीन ली जाए। नौजवानों तुमसे मैं कह रहा है, वहां पर क्या हो रहा है, ये सब आप देख रहे हो। नौजवानों क्या तुम्हारे-हमारे दिलों में तकलीफ़ नहीं होती? कहीं ऐसा न हो कि मस्जिदें हमसे छीन ली जाएं। जहां पर हमने 5 साल बैठकर कुरान एक करीम का जिक्र किया आज वह जगह हमारे हाथ में नहीं है। नौजवानों क्यों तुमको नहीं दिख रहा है कि तीन -चार और मस्जिदों को लेकर साजिश हो रही है। इसमें दिल्ली की सुनहरी मस्जिद भी शामिल है यह जो तकते हैं तुम्हारे दिल से इत्तेहाद को निकालना चाहते हैं।”

अपने शहर अपने मोहल्ले को बचाना है: ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे बयान देते हुए कहा,”वह अपने दिमाग को आगे रखकर जोर डालकर सोचेगा कि किस तरीके से मुझे अपने आप को, अपने खानदान को, अपने शहर को, अपने मोहल्ले को बचाना है।” आपको बता दे 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भगवान राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसको लेकर अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है।

Read More-पंजाब के जालंधर में हुई बड़ी घटना, नव वर्ष पर 3 साल की बच्ची सहित एक ही घर में मिले 5 शव

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts