Thursday, February 5, 2026
Homeराजनीतिमोहन यादव को CM बनाए जाने के बाद ससुराल में बाटी जा...

मोहन यादव को CM बनाए जाने के बाद ससुराल में बाटी जा रही मिठाइयां, UP के इस शहर में मनाया जा रहा जश्न

मोहन यादव को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद उनके रिश्तेदार और करीबियों में जश्न कम हाल बना हुआ है। उनके सीएम बनने पर मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि यूपी में भी जश्न का माहौल बना हुआ है।

-

UP News: बीजेपी लगातार नए-नए मुख्यमंत्री बनाकर सभी को हैरान कर रही है। अभी कल मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हुआ है जिसमें मोहन यादव का नाम घोषित किया गया है। मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। मोहन यादव को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद उनके रिश्तेदार और करीबियों में जश्न कम हाल बना हुआ है। उनके सीएम बनने पर मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि यूपी में भी जश्न का माहौल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद मिठाइयां बाती जा रही है।

उत्तर प्रदेश में है मोहन यादव की ससुराल

आपको बता दे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव की ससुराल उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के गांव कुर्रा दड़वा में है। मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद इस गांव में जश्न का माहौल है। मोहन यादव के ससुर का नाम ब्रह्मादीन यादव है जो मोहल्ला डिहवा विवेकानंद नगर के निवासी हैं। ब्रह्मादीन यादव के तीन बेटे और एक बेटी है। उनके बेटों का नाम सदानंद यादव ,रामानंद यादव और विवेकानंद यादव है उनकी एक बेटी है जिसका नाम सीमा यादव है। सीमा यादव की शादी मध्य प्रदेश के निवासी और नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ हुई थी। 96 वर्ष के ब्रह्मादीन यादव की शिक्षा मुंबई से हुई और उन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नौकरी की है।

कब हुई थी मोहन यादव की शादी

ब्रह्मादीन यादव 1987 में प्रधानाध्यापक पद से रिटायर हुए। वही उनके बड़े बेटे रामानंद यादव इंडियन एयर फोर्स से रिटायर हो चुके हैं। वही उनके दूसरे बेटे सदानंद यादव मध्य प्रदेश के रीवा में जॉब करते हैं। वही उनके तीसरे बेटे विवेकानंद यादव सुल्तानपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में अध्यापक हैं। सीमा यादव ने 1989 में रीवा से भूगोल से एमए किया है इनकी मोहन यादव के साथ शादी 1996 में हुई है। आपको बता दे मोहन यादव की ससुराल में इस वक्त जश्न का माहौल बना हुआ है उनके रिश्तेदार उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

Read More-रेप मामले में दोषी साबित हुए भाजपा विधायक, इस दिन सुनाई जाएगी सजा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts