Thursday, February 5, 2026
Homeराजनीति'यूपी की जनता PM मोदी से निराश है...' घोसी उपचुनाव में जीत...

‘यूपी की जनता PM मोदी से निराश है…’ घोसी उपचुनाव में जीत के बाद गरजे सपा नेता

इसी बीच घोड़ी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के जीतने के बाद सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने अपना बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भी एक बड़ा दावा किया है।

-

Ghosi Bypoll Result: मऊ जिले की घोसी उपचुनाव सीट पर सपा की जीत के बाद समाजवादी पार्टी के नेता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह को मात देते हुए अच्छे वोटो से जीत हासिल की है। अब इसी बीच घोड़ी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के जीतने के बाद सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने अपना बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भी एक बड़ा दावा किया है।

धर्मेंद्र ने साधा दारा सिंह पर निशाना

समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव ने भाजपा नेता दारा सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दारा सिंह चौहान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को धोखा देने का काम किया था जिसकी सजा घोसी की जनता ने उन्हें दे दी है। उपचुनाव में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी की जीत होने से वह साबित होता है कि घोसी मऊ पूर्वांचल आजमगढ़ का इलाका समाजवादी पार्टी का इलाका है। ऐसे लोग एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होते हैं और उसे पार्टी की सरकार नहीं बन पाने पर सरकार के साथ जाने के लालच में दूसरे दलों के तरफ हाथ मिला लेते हैं।

देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है

धर्मेंद्र यादव ने इंडिया गठबंधन पर बात करते हुए दावा किया है कि देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उत्तर प्रदेश से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे। वही उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी दुखी हो गई है और जिगरी के मुद्दे पर की सरकार से निराश है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ आएगी और उनको जीत दिलाकर दिल्ली में नई सरकार बनाएगी।

Read More-G-20 शिखर सम्मेलन में दिखा भारत का दबदबा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखे बड़े प्रस्ताव

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts