Baliya Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव सात चरणों में होना है जिसमें से दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है। वहीं लोकसभा चुनाव के बीच लगातार सभी पार्टियों के प्रत्याशी बयान बाजी कर रहे हैं। अब इसी बीच बलिया में सपा प्रत्याशी का एक ऐसा बयान सामने आया है जिससे हड़कंप मच गया। बलिया प्रत्याशी ने सरेआम धमकी भरा बयान दिया है। इसके बाद सपा प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस ने आचार संहित उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। सपा प्रत्याशी सनातन पांडे शनिवार को चुनावी जनसभा कर रहे थे इसी दौरान उन्होंने विवादित बयान दिया है।
सपा प्रत्याशी ने दिया विवादित बयान
सपा प्रत्याशी सनातन पांडे ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर पर हमला बोला और कहा,’वह ना बलिया के विकास करने के लायक हैं और ना ही राजनीति करने के लायक है। सपा प्रत्याशी सनातन पांडे का कहना है कि पिछली बार लोकसभा चुनाव में वह जीत चुके थे लेकिन भाजपा ने अपनी मशीनरी तंत्र का दुरुपयोग कर उन्हें हरा दिया। इस बार जनता उन्हें वोट देकर जिताया तो हमे सर्टिफिकेट लेकर आने से कोई नहीं रोक सकता। किसी ने रोकने की कोशिश की तो काउंटिंग स्थल से सनातन पांडे या कलेक्टर की लाश बाहर आएगी।’सनातन पांडे के इस बयान से हड़कंप मच गया है।
सनातन पांडे का राजनीतिक करियर
साल 1997 और 2002 में बलिया की चिलकहर विधानसभा सीट से सनातन पांडे ने टिकट मांगा लेकिन सपा ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद वह निर्दलीय से चुनाव लड़े और हार का सामना करना पड़ा फिर 2007 में सपा ने उन्हें विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया और उन्हें जीत हासिल हुई। फिर 2012 में इन्हें हर का सामना करना पड़ा। 2017 में भी रसड़ा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन जीत नहीं मिल पाई। सनातन पांडे बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के पांडेपुर के रहने वाले हैं। साल 1980 में आजमगढ़ के पॉलिटेक्निक करने के बाद सनातन पांडे गाना विकास परिषद में चाहिए बन गए। 1996 में उन्होंने गन्ना विकास परिषद में जेई पद से इस्तीफा दे दिया |
READ MORE-CBI ने ही रखे होंगे हथियार..’संदेशखाली में बम- बारूद की बरामदगी पर ममता बनर्जी ने उठाए सवाल
