Homeराजनीतिनीतीश कुमार के इस्तीफे पर बेटे निशांत का पहला खुलासा, जनता और...

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बेटे निशांत का पहला खुलासा, जनता और पार्टी से की ये बड़ी अपील

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बेटे निशांत कुमार का पहला रिएक्शन सामने आया। पूजा-अर्चना के दौरान निशांत ने जनता और पार्टी से सहयोग की अपील की और भविष्य की रणनीतियों पर भी बात की।

-

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 मार्च, 2026 को एमएलसी के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद उनके बेटे निशांत कुमार का रिएक्शन सामने आया है। मंगलवार को निशांत शहर के एक प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूजा समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में निशांत ने कहा, “पिताजी ने फैसला लिया है, मैं उसे स्वीकार करता हूं। जनता का स्नेह और प्यार जैसे पिताजी पर बना रहा, वैसे ही मुझ पर और हमारी पार्टी पर बना रहे। यही मेरी कामना है।”
निशांत के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया कि वे पिता के फैसले का सम्मान करते हुए पार्टी और जनता के बीच सकारात्मक संदेश देना चाहते हैं। निशांत ने यह भी कहा कि परिवार और पार्टी के लिए उनका उद्देश्य लगातार मेहनत करना और जनता की सेवा करना है।

राजनीति में निशांत की सक्रियता

निशांत कुमार ने पार्टी में शामिल होने के बाद लगातार राजनीतिक सक्रियता दिखाई है। वे नियमित रूप से पार्टी के नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और भविष्य की रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि निशांत का यह कदम केवल राजनीतिक महत्वकांक्षा नहीं, बल्कि पिताजी की विरासत को आगे बढ़ाने की तैयारी भी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि नीतीश कुमार भले ही सीएम के पद पर न रहें, लेकिन वे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी की महत्वपूर्ण नीतियां और अंतिम निर्णय लेने में सक्रिय रहेंगे। ऐसे में निशांत के लिए यह एक सीखने और राजनीतिक अनुभव हासिल करने का आदर्श समय है।

शीतला माता मंदिर भगदड़ पर निशांत की संवेदना

राजनीतिक घटनाओं के बीच निशांत ने नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर भी दुख जताया। इस घटना में आठ महिलाओं की मौत हुई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। निशांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहारशरीफ के शीतला माई मंदिर में भगदड़ की घटना मर्माहत करने वाली है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं प्रकट हैं। सरकार द्वारा मृतकों के परिवारों को 6-6 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए उचित उपचार की व्यवस्था की गई है।”
निशांत का यह संवेदनशील रिएक्शन दिखाता है कि वे केवल राजनीतिक मामलों में ही नहीं, बल्कि समाजिक और धार्मिक घटनाओं में भी जनता के दुख और पीड़ा को गंभीरता से लेते हैं।

भविष्य की राजनीति और पार्टी में भूमिका

नीतीश कुमार का इस्तीफा और निशांत की सक्रियता से अब बिहार की राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निशांत कुमार धीरे-धीरे पार्टी में अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं। हालांकि अभी अंतिम निर्णय और रणनीतियां नीतीश कुमार के हाथ में रहेंगी, लेकिन निशांत के लिए यह समय सीखने, अनुभव प्राप्त करने और पार्टी की नीतियों में खुद को ढालने का अवसर है।
फिलहाल, निशांत ने जनता से अपील की है कि वे परिवार और पार्टी पर विश्वास बनाए रखें और उनके साथ सहयोग करते रहें। यह भी साफ हो गया है कि वे अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और आगामी विधानसभा और स्थानीय चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हैं।

Read More-नालंदा के शीतला देवी मंदिर में भीड़ के कहर से 8 महिलाओं ने गवांई जान, मंत्री बोले- धैर्य रखें

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts