Homeराजनीतिहरियाणा में हार और जम्मू कश्मीर में जीत पर आई राहुल गांधी...

हरियाणा में हार और जम्मू कश्मीर में जीत पर आई राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, कहा-‘हमारे कार्यकर्ता बब्बर शेर…’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने कहा कि,"जम्मू- कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया। प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत संविधान की जीत है लोकतंत्र स्वाभिमान की जीत है।"

-

Jammu Kashmir Haryana Election Results: हरियाणा और जम्मू कश्मीर में कल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। हरियाणा में हार और जम्मू कश्मीर में जीत के नतीजे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर बताया है। जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है।

चुनावी नतीजों पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने कहा कि,”जम्मू- कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया। प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत संविधान की जीत है लोकतंत्र स्वाभिमान की जीत है। हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं अनेक विधानसभा क्षेत्र से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वीडियो को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद हक का समाज और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रहेगा, आपकी आवाज बुलंद करते रहेंगे।”

हरियाणा में जीत की थी कांग्रेस को बड़ी उम्मीद

आपको बता दें लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को बड़ी उम्मीद थी कि हरियाणा में इस बार उन्ही की सरकार बनेगी। लेकिन चुनाव रिजल्ट ने कांग्रेस की उम्मीद पर एक बार फिर से पानी फेर दिया। हरियाणा की हार के बाद महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्य में सहयोगियों के साथ सीटों का तालमेल करने में कांग्रेस की स्थिति अब कमजोर हो सकती है।

Read More-मिथुन चक्रवर्ती को द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, नेशनल अवाॅर्ड से नवाजे गए ऋषभ शेट्टी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts