Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव ऐलान के बाद सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के शहडोल पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि,’जिसकी जितनी हिस्सेदारी हो उसकी उतनी ही भागीदारी मिलनी चाहिए। पीएम मोदी आदिवासियों की बात करते हैं लेकिन वह उनका दिल से सम्मान नहीं करते हैं।’
राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगे बड़ा बयान देते हुए कहा कि,’अगर पीएम मोदी आदिवासियों को सम्मान देते तो वह जरूर जातिगत जनगणना करवाते। अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है तो ओबीसी वर्ग के अवसर सिर्फ 5 रुपए का निर्णय लेते हैं। अब आप यह बताइए अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है तो आदिवासी अवसर कितने रुपए का निर्णय लेते हैं? आदिवासी अवसर 100 रुपए में सिर्फ 10 रुपए से का निर्णय लेते हैं। हम मोदी जी पर इतना दबाव डाल देंगे कि उनको जातीय जनगणना करानी ही पड़ेगी।’
PM मोदी नहीं चाहते पिछड़ी जातियों का विकास हो
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस की कार्य सीमित ने जाति आधारित जनगणना का समर्थन करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है क्यों किया हिंदुस्तान के भविष्य के लिए जरूरी है। जातिगत जनगणना के बाद विकास का एक नया रास्ता खुलेगा कांग्रेस पार्टी इस काम को पूरा करके ही छोड़ेगी। हम अपना वादा नहीं तोड़ते हैं। पीएम मोदी नहीं चाहते कि पिछड़ी जातियों का विकास हो इसीलिए वह जाती है जनगणना नहीं करना चाहते हैं लेकिन यह काम कांग्रेस पार्टी करके दिखाएंगी।’
Read More-‘हमारी प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों के साथ है..’ इजराइल पर आतंकी हमलों को लेकर PM Modi ने जताया दुख
