Sushil Kumar Modi: बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है उनकी मौत की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया है।बीते ही महीने उन्होंने इस आशय की जानकारी दी थी कि वह कैंसर से पीड़ित हैं।इस घातक बीमारी की वजह से उन्होंने इस बार का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया था। सुशील कुमार मोदी के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें लिखा,”पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!”
पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे… pic.twitter.com/160Bfbt72n
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2024
अमित शाह ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
गृहमंत्री अमित शाह ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है,”हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूँ। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही।”
पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे… pic.twitter.com/160Bfbt72n
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2024
आपको बता दें सुशील कुमार मोदी 1995 में बीजेपी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद साल 1995 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत हुए।साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत हुए। वहीं, साल 2005 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
Read More-महाराष्ट्र में मुस्लिम और नक्सलवादियों के बीच हुई मुठभेड़, तीन नक्सली की हुई मौत
