Friday, February 6, 2026
Homeराजनीतिनीतीश कुमार के बयान पर भड़के PM Modi, कहा-'कोई शर्म नहीं उनको...'

नीतीश कुमार के बयान पर भड़के PM Modi, कहा-‘कोई शर्म नहीं उनको…’

विधानसभा के अंदर माता बहन के पास ऐसी बातें की। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

-

PM Modi On Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर एक ऐसा बयान दे दिया जिससे पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। अब इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, की उनको शर्म नहीं आती ‌है। विधानसभा के अंदर माता बहन के पास ऐसी बातें की। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। दरअसल पीएम मोदी मध्य प्रदेश में चुनावी रैली के दौरान संबोधित करते हुए नीतीश कुमार और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है।

इंडिया गठबंधन पर कही ये बात

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, अलांयस के नेता ने विधानसभा के अंदर माता बहन के पास ऐसी भाषा में बातें की…PM मोदी ने इंडिया गठबंधन को लेकर बात करते हुए कहा कि,”इंडिया का एक भी नेता उनकी निंदा नहीं कर रहा कितने नीचे गिरे हुए हैं । दुनिया में भारत की छवि खराब हो रही है।”

नीतीश कुमार को मांगनी पड़ी माफी

आपको बता दे नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं को भी शिक्षित करने को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं शिक्षित होगी तो अपने पति को शारीरिक संबंध के दौरान रोक सकती हैं। नीतीश कुमार के इस बयान से सियासी हलचल मच गई। नीतीश कुमार ने अपने बयान पर माफी मांगते हुए कहा,”अगर मेरे कहे शब्दों से तकलीफ हुई है तो मैं अपनी बात वापस लेता हूं। मैं अपनी निंदा करता हूं और खेद प्रकट करता हूं… आपने कहा कि मुख्यमंत्री शर्म करें, मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं ,मैं इसके लिए दुख प्रकट कर रहा हूं। मैं इन सारी चीजों को वापस लेता हूं।”

Read More-शादी के 12 साल बाद हनी सिंह का हुआ तलाक, दिल्ली कोर्ट ने दी मंजूरी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts