Elvish Yadav FIR: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है जिसके बाद अब राजनीतिक पार्टियों भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। एल्विश यादव पर क्लब और पार्टियों में जिंदा सांपो का जहर सप्लाई करने के समेत कई सारे गंभीर आरोप लगे हैं। अब इसी बीच एल्विश यादव को लेकर मोनिका गांधी का बड़ा बयान सामने आया है मेनका गांधी ने एल्विश यादव के तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। मेनका गांधी के अलावा स्वाति मालीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मेनका गांधी ने उठाई गिरफ्तारी की मांग
बीजेपी की सांसद मेनका गांधी ने एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। मेनका गांधी ने कहा कि,’एल्विश यादव और इस किस्म के जो लोग हैं पुलिस को उन्हें तुरंत ही गिरफ्तार करना चाहिए। एल्विश कई दिनों से सांप पहन कर नाच रहा है और उससे बढ़कर भी हमने सुना है कि वह रेव पार्टी ऑर्गेनाइज करता है जिसमें वह अजगर और कोबरा बेचकर उसका जहर निकाल कर बेचता है। जो लोग सांपों को मारते हैं उन्हें 7 साल की सजा है और किसी को इस तरह की इनफार्मेशन है तो हमें बताएं हम और भी लोगों को ऐसे पकड़वायेंगे…।’
स्वाति मालीवाल ने दिया बड़ा बयान
वही इस मामले पर अब स्वाति मालीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। एल्विश यादव को लेकर स्वाति मालीवाल ने कहा,’ एल्विश यादव रेव पार्टी करवाता है। जिसमें नशे के लिए सांप का जहर इस्तेमाल होता है। इस आदमी को हरियाणा के कम
अभी खबर में देखा कि Youtuber Elvish Yadav पर FIR हुई है।आरोप है कि ELVISH ‘रेव पार्टी’ करवाता है, जिसमें नशे के लिए सांप का जहर इस्तेमाल होता है।
इस आदमी को हरियाणा के CM मंच से प्रमोट करता है। एक तरफ़ @SakshiMalik , @BajrangPunia जैसे टैलेंट सड़कों पर डंडे खाते हैं और हरियाणा… pic.twitter.com/HuRCCJabdh
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) November 3, 2023
मंच से प्रमोट करते हैं एक तरफ साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया जैसे टैलेंट सड़कों पर डंडे खाते हैं और हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को प्रमोट करती है। इसकी वीडियो में आपको लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां मिलेगी, गाली गलौज दिखेगी। वोट के लिए नेता कुछ भी कर सकते हैं।’
Read More-केशव प्रसाद मौर्य पर रामगोपाल यादव ने साधा निशाना, डिप्टी CM को बताया बुद्धिहीन
