Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कल शाम को आबकारी नीति मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अपने पति अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी सुनीता का पहला बयान सामने आया है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया है।
अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने दिया बड़ा बयान
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, ‘आपके तीन बार चुनाव हुए। मुख्यमंत्री को पीएम मोदी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया है। सबको तोड़ने में लगे हैं यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर रहे या बाहर उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है।’
सीएम की गिरफ्तारी के समर्थकों ने किया प्रदर्शन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज सुबह उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया है बीजेपी मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए और मल्टी लेयर बैरिकेडिंग लगाई गई। यहां पर सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप के सदस्य एकत्रित हुए थे।
Read More-Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने दिया रिएक्शन, बोले-‘इंडिया मुंह तोड़ जवाब देगा’
