PMUY Extension: लोकसभा चुनाव से पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार ने महिलाओं को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। मोदी केबिनेट ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी है। उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को सरकार की तरफ से मिलने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को 1 साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस बात का ऐलान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया है।
1 साल तक 603 रुपए में मिलेगा सिलेंडर
इस योजना को 1 साल के लिए आगे बढ़ाने की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि,’कैबिनेट ने पीएम उज्जवला योजना के ग्राहकों को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपए की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है। इस पर कुल खर्च 12,000 करोड रुपए का होगा।’ आपको नियमानुसार सरकार पात्र लाभार्थियों के लिए 1 साल में 12 रिफिल तक एलपीजी सिलेंडर के लिए 300 रुपए का भुगतान करती है। इससे पहले आपको बता दे पहले सरकार₹100 की सब्सिडी दे रही थी फिर अक्टूबर 2023 में सब्सिडी बढ़कर 300 रुपए कर दी गई।
2016 में शुरू हुई थी योजना
आपको बता दे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2016 में शुरू हुई थी। इसका मकसद पहले चरण में गरीबी रेखा से नीचे परिवारों की 5 करोड़ महिला सदस्यों को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना था। योजना का विस्तार अप्रैल 2018 में 7 और श्रेणियों की महिला लाभार्थियों को शामिल करने के लिए किया गया था। दूसरे चरण में लक्ष्य को बढ़ाकर 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन कर दिया गया। सरकार की तरफ से पात्र उम्मीदवारों को 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर वाले नए गैस कनेक्शन के लिए 1600 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं।
Read More-‘बहुत ही अपमानजनक…’ रामचरण की मेकअप आर्टिस्ट ने शाहरुख खान की इस हरकत पर निकाली भड़ास
