Friday, February 6, 2026
Homeराजनीति'बंगाल में हार चुकी ममता बनर्जी...' गिरिराज सिंह ने बोला जुबानी हमला,...

‘बंगाल में हार चुकी ममता बनर्जी…’ गिरिराज सिंह ने बोला जुबानी हमला, कांग्रेस और RJD को भी लिया आड़े हाथ

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में हार चुकी हैं इसीलिए वह लोकतांत्रिक भाषा बोल रही हैं।

-

Giriraj Singh News: पश्चिम बंगाल के इस समय हालत बहुत खराब है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा की मांग की जा रही है। दरअसल कोलकाता रेप मर्डर केस का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। लगातार लोग महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले के बाद सीएम ममता बनर्जी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं अब इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में हार चुकी हैं इसीलिए वह लोकतांत्रिक भाषा बोल रही हैं।

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि,’बंगाल में ममता बनर्जी हार चुकी हैं। अपनी लोकप्रियता खो चुकी है इसीलिए वह लोकतांत्रिक भाषा बोल रही है। संघीय ढांचा को तोड़ रही हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि चाहे लाल यादव हो,तेजस्वी यादव हो, राहुल गांधी हो उनके लिए बेटियों का बलात्कार बंगाल में नहीं दिखता। यह ममता बनर्जी के साथ दिखाते हैं।’ इतना ही नहीं कल ममता बनर्जी के नॉर्थ ईस्ट जलने वाले बयान पर भी केंद्रीय मंत्री भड़क उठे।

‘यह जुबान किसी लोकतांत्रिक व्यक्ति की नहीं हो सकती’

गिरिराज सिंह से जब यह सवाल किया गया की ममता बनर्जी का रही है वह इस्तीफा नहीं देंगी। प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में अगर आग लगी तो बिहार जलेगा, उड़ीसा और झारखंड भी चुप नहीं रहेगा। ममता बनर्जी के इस बयान पर गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि,’यह जुबान किसी लोकतांत्रिक व्यक्ति की हो ही नहीं सकती। ममता बनर्जी जो नॉर्थ कोरिया के प्रेसिडेंट हैं। किम जोंग वह अपने विपक्ष को बर्दाश्त नहीं करते इस तरह ममता बनर्जी अपने विपक्ष को बर्दाश्त नहीं करती।’

Read More-गौतम गंभीर के बाद ये दिग्गज बना LSG का नया मेंटार, मुंबई का छोड़ा था साथ

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts