Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पांचवी बार केंद्रीय जांच एजेंसी ने समन भेजा है। यह समन दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़ा हुआ है। यह एड का पांचवा समन है। इससे पहले चार समन सीएम अरविंद केजरीवाल को भेजे जा चुके हैं। जिसमें उन्हें पेश होने के लिए कहा गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में चल रही जांच के सिलसिले में 2 फरवरी को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है। आपको बता दे इस मामले में दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन अरविंद केजरीवाल को कई बार समन भेजा जा चुका है लेकिन वह हर बार इसे टाल देते हैं।
अरविंद केजरीवाल ने लगाया था आरोप
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए केंद्र सरकार हर तरह के साधन का इस्तेमाल कर रही था। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा ऐसा लगता है कि, “सबसे बड़ा आतंकी अरविंद केजरीवाल है। केजरीवाल को पकड़ो में आतंकवादी नहीं हूं। आतंकी वह लोग हैं जिन्होंने देश में महंगाई कर रखी है। हर घर के अंदर आतंक फैला हुआ है।” वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि बाकी रफ्तारी से नहीं डरते हैं।
2023 में भेजा गया था पहला समन
आपको बता दे सीएम अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में पहले समन 2 नवंबर 2023 को भेजा गया था। फिर दूसरा समन 21 दिसंबर को भेजा गया। तीसरा समन 3 जनवरी को भेजा गया और चौथा समन 13 जनवरी को भेजा गया था। इसके जवाब में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजनीतिक विद्वेष और एजेंडे के कारण समन भेजा जा रहा है।
Read More-CM नीतीश कुमार पर जयराम रमेश ने कसा तंज, कहा-‘शपथ के बाद…’
