Brijesh Pathak On Jayant Chaudhary: उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के घटक राष्ट्रीय लोकदल का एनडीए में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अभी तक जयंत चौधरी ने इस पर कोई भी खुलकर बात नहीं की है लेकिन उनके कई बयानों से तस्वीर साफ होती हुई नजर आ रही है। अब इसी बीच यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एक बड़ा बयान दिया है।
डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा इशारा
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने रालोद के इंडिया में आने के सवाल पर बहुत बड़ा बयान देते हुए कहा- कि भारतीय जनता पार्टी के परिवार में सभी का स्वागत है और जो बीजेपी की रीति, नीतियों में हमारे विचारों से प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं हम उन सभी का स्वागत करते हैं।” बृजेश पाठक के इस बयान ने जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने का इशारा किया है।
दादा को भारत रत्न देने के ऐलान से खुश हैं जयंत चौधरी
आपको बता दे मोदी सरकार ने पश्चिमी यूपी में किसानों के बड़े नेता और जयंत चौधरी के दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। इसके बाद जयंत चौधरी काफी खुश हैं और उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ भीगी है और उन्होंने एनडीए में जाने को लेकर सवाल करते हुए कहा,’अब किस मुंह से इंकार करूं। अब खाने के लिए कुछ नहीं रह गया।’ जयंत चौधरी के इस बयान से एनडीए में शामिल होने की खबरें और भी तेज हो गई हैं।
Read More-5 घंटे बाद खत्म हुआ धरना, इस आश्वासन पर एक्सप्रेस-वे से हटे किसान
