Friday, February 6, 2026
Homeराजनीतिकल इस समय शपथ ग्रहण करेंगी दिल्ली की नई CM आतिशी, LG...

कल इस समय शपथ ग्रहण करेंगी दिल्ली की नई CM आतिशी, LG दफ्तर ने तय किया समय

आतिशी और मंत्रियों को एलजी दफ्तर से शपथ ग्रहण का समय नहीं मिला था।। वहीं अब दिल्ली में नए सीएम के शपथ ग्रहण का सस्पेंस खत्म हो गया है। वह कल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

-

Delhi New CM Oath: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को दिल्ली का नया सीएम बनाया गया है। दिल्ली की नई सीएम के शपथ को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। आतिशी और मंत्रियों को एलजी दफ्तर से शपथ ग्रहण का समय नहीं मिला था।। वहीं अब दिल्ली में नए सीएम के शपथ ग्रहण का सस्पेंस खत्म हो गया है। वह कल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

कल मुख्यमंत्री पद की लेंगी शपथ

आपको बता दे शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख को तय किया गया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी कल शाम 4:30 बजे राजनिवास में शपथ ग्रहण करेगी। शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख तय की गई है उनके साथ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत पद की शपथ लेंगे। नए कैबिनेट में एक नए चेहरे को भी शामिल किया गया है सुल्तानपुर माजरा से आप विधायक मुकेश अहलावत भी शपथ ग्रहण करेंगे।

देश की दूसरी वर्तमान महिला CM बनेगी आतिशी

आपको बता दें आतिशी वर्तमान समय में देश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनेगी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद पर हैं। वही आतशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही है। इससे पहले दिल्ली की महिला सीएम दिवंगत शीला दीक्षित और दिवंगत सुषमा स्वराज सीएम पद पर सेवा दे चुकी हैं।

Read More-शादी के बंधन में बंधने वाली है कंगना रनौत? एक्ट्रेस ने वेडिंग प्लान के बारे में किया खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts