Saturday, March 14, 2026
Homeराजनीतिअचानक ऋषिकेश में मां से मिलने पहुंचे CM Yogi, रुद्रप्रयाग हादसे में...

अचानक ऋषिकेश में मां से मिलने पहुंचे CM Yogi, रुद्रप्रयाग हादसे में हुए घायलों से भी की मुलाकात

15 में से सीएम योगी आदित्यनाथ की मां अस्पताल में भर्ती थी जहां पर उनका इलाज चल रहा था। अपनी मां के साथ उनकी बड़ी बहन एम्स में मौजूद है। वहीं इसी के पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुद्रप्रयाग हादसे में घायल हुए लोगों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना है।

-

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आज अपनी मां से मिलने के लिए ऋषिकेश के एम्स पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने अपनी मां से मिलकर हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर से जानकारी ली। आपको बता दे 15 में से सीएम योगी आदित्यनाथ की मां अस्पताल में भर्ती थी जहां पर उनका इलाज चल रहा था। अपनी मां के साथ उनकी बड़ी बहन एम्स में मौजूद है। वहीं इसी के पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुद्रप्रयाग हादसे में घायल हुए लोगों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना है।

अचानक मां से मिलने पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने अचानक आज ऋषिकेश पहुंचकर अपनी माता जी से मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ के आने का प्रोग्राम काफी गुप्त रखा गया था। किसी को उनके आने के बारे में नहीं पता था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां से मुलाकात करने के बाद डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एम्स के डॉक्टर लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के स्वास्थ्य के बारे में परीक्षण कर रहा है। 15 में से सीएम योगी आदित्यनाथ की मां भारती हुई थी।

रुद्रप्रयाग हादसे में हुए घायलों से भी जाना हाल-चाल

आपको बता दे सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुद्रप्रयाग हादसे में घायल हुए लोगों से भी मिलकर उनका हाल-चाल जाना। कल रुद्रप्रयाग में एक बहुत बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कल एम्स में पहुंचे थे। वही पुष्कर सिंह धामी ने कल एम्स के डॉक्टरों से मुलाकात कर सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली थी।

Read More-Manipur: सीएम के बंगले के पास लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts