Homeराजनीतिसीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला, कहा- 'आज पटाखा भी...

सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला, कहा- ‘आज पटाखा भी फटता है तो पाकिस्तान…’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, 'जिन्होंने अयोध्या और वाराणसी में हमला किया था उनका मुकदमा समाजवादी पार्टी ने वापस लेने की कोशिश की थी।

-

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय लोकसभा चुनाव को लेकर काफी जोरों से तैयारी कर रहे हैं और प्रचार करने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, नया भारत केवल राम मंदिर नहीं बनाता बल्कि आतंकवादियों का राम नाम सत्य भी करता है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस से लेकर सपा पर भी जोरदार हमला बोला है।

पाकिस्तान घुसपैठ नहीं करता-सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ‘जिन्होंने अयोध्या और वाराणसी में हमला किया था उनका मुकदमा समाजवादी पार्टी ने वापस लेने की कोशिश की थी। समाजवादी पार्टी विकास के काम में डकैती डालती है। समाजवादी पार्टी में एक ही परिवार लूट मचाते थे जब कांग्रेस की सरकार थी तो आतंकी विस्फोट होता था। अगर आज पटाखा भी फट जाता है तो पाकिस्तान की सफाई आती है कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं है। पाकिस्तान अब घुसपैठ नहीं करता है। सपा बेकार का चुनाव लड़ रही है।’

कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,’कांग्रेस देश की संपत्ति को घुसपैठियों रोहिंग्या और बांग्लादेशी को बांटना चाहती है यह लोग देश का तालिबानी करण करना चाहते हैं। कांग्रेस भी इस देश में पूरे सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है। कांग्रेस का डीएनए भारतीयता को पसंद नहीं करता है कांग्रेस गोकशी को छूट देना चाहती है।’

READ MORE-पूर्व सांसद धनंजय सिंह को मिली जमानत, लेकिन नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts