Thursday, February 5, 2026
Homeराजनीति'छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं...'मुजफ्फरनगर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं…’मुजफ्फरनगर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि,'एक नए भारत के लिए एक नया उत्तर प्रदेश बन रहा है जिसके लिए पीएम मोदी कहते हैं ना कि हमें विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है

-

Up Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजीव बालियान के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ खूब गरजे हैं और उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा के कार्यों को गिनवाया है। मुजफ्फरनगर में जनता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रदेश का पहला स्पोर्ट यूनिवर्सिटी बनवा रहे है।

नए भारत के लिए नया यूपी बन रहा है-सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि,’एक नए भारत के लिए एक नया उत्तर प्रदेश बन रहा है जिसके लिए पीएम मोदी कहते हैं ना कि हमें विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है  विकसित भारत होगा तब ,जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा। जब हमारा उत्तर प्रदेश विकसित होगा तब हमारा सहारनपुर विकसित होगा। विकास के लिए सुरक्षा चाहिए 2017 से पहले यहां पलायन होता था, व्यापारी पलायन करता था, नागरिक पलायन करता था, लेकिन अब व्यापारी और यहां का नागरिक पलायन नहीं करता है लेकिन अब यहां पर अपराध का पलायन हो रहा है।’

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

वही सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, पहले अन्नदाता से लेकर नागरिक और यहां की बहन और बेटियां भी सुरक्षा की गुहार लगाती थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती और जब एक अपराधी गले में तख्ती लटकाकर के अपने जीवन की भीख मांगता है कहता है कि साहब जान बख्श दो। आगे से ठेला लगाकर गुजर बसर कर लूंगा लेकिन किसी को छोड़ेंगे नहीं तो हम भी कहते हैं कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं।

Read More-क्या कंगना रनौत ही देश की बेटी है? लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने सरकार से किया ये सवाल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts