Monday, December 8, 2025
HomeराजनीतिCBI ने तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, कल कोर्ट...

CBI ने तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, कल कोर्ट के सामने करेगी पेश

सीबीआई यानी केंद्रीय जांच ब्यूरो आज केजरीवाल से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने पहुंची थी। अरविंद केजरीवाल का बयान दर्ज किया गया है यह गिरफ्तारी दिल्ली शराब घोटाले में हुई है।

-

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर से मुश्किलों में फंस गए हैं अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को आज सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई यानी केंद्रीय जांच ब्यूरो आज केजरीवाल से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने पहुंची थी। अरविंद केजरीवाल का बयान दर्ज किया गया है यह गिरफ्तारी दिल्ली शराब घोटाले में हुई है।

कल कोर्ट में पेश किए जाएंगे दिल्ली सीएम

आपको बता दे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई कल कोर्ट में पेश करेगी
सीबीआई को अरविंद केजरीवाल को कल संबंधित ट्रायल कोर्ट में पेश करने की अनुमति भी मिल गई है। उन्हें अब कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच खलबली मच गई।

संजय सिंह का आया था बड़ा बयान

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह का बहुत बड़ा बयान सामने आया था। संजय सिंह ने कहा, “जुर्म, अत्याचार और ज्यादती की इंतहा हो गई है। विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि ऐसे समय में जब सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने की पूरी संभावना है, उससे पहले केंद्र की बीजेपी सरकार ने सीबीआई के अधिकारियों के साथ मिलकर एक बड़ी साजिश रची है। ये साजिश है अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई का फर्जी मुकदमा तैयार कर उनको गिरफ्तार करना।”

Read More-‘मैं ईश्वर की शपथ लेती हूं…’ अभिनेत्री कंगना रनौत ने ली सांसद पद की शपथ

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts