Friday, October 25, 2024

‘केजरीवाल पर हमला करवाने के लिए BJP ने भेजे गुंडे’, AAP का बड़ा दावा

Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी इलाके में पदयात्रा कर रहे थे तभी कुछ बदमाशों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए बदमाश बीजेपी ने भेजे थे। मनीष सिसोदिया ,संजय सिंह से लेकर कई अन्य आप नेताओं ने कथित हमले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

AA ने किया बड़ा दावा

दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखते हुए कहा कि, ‘जब ईडी और सीबीआई और जेल में भी बात नहीं बनी तो अब बीजेपी वाले अरविंद केजरीवाल पर हमले करवा रहे हैं। अगर केजरीवाल जी को कुछ भी होता है तो उसके लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।’ उन्होंने साफ कर दिया कि अरविंद केजरीवाल को कुछ भी हुआ तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

सीएम ने बीजेपी पर कसा तंज

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि,’आज पदयात्रा के दौरान कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए और उन पर हमला किया। इस हमले में उनके साथ भी कुछ हो सकता था। अगर उनके पास हथियार होते तो अरविंद केजरीवाल की जान भी जा सकती थी। यह हमला सात तौर पर भाजपा ने किया है क्योंकि इससे पहले भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया था। आज तक दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।’

Read More-ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने ASI सर्वे को किया खारिज

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles