Balmukund Aacharya Video: राजस्थान के भाजपा विधायक बाल मुकुंद आचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसा है। कांग्रेस नेताओं ने वीडियो शेयर करते हुए भाजपा विधायक को काफी खरी-खोटी सुनाई है। वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य विवादों में आ गए हैं।
तिरंगे से नाक पोंछते नजर आए बीजेपी विधायक!
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जयपुर की जनता को हर दिन देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाले यह विधायक महोदय तिरंगे से नाक पोंछ रहे हैं?? राष्ट्रीय ध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध है।” कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी बीजेपी विधायक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,’यह वही है ना जो किसी न किसी बिरयानी की दुकान पर अक्सर पाए जाते है?’
जयपुर की जनता को हर दिन देशभक्ति का सर्टिफ़िकेट बॉंटने वाले ये विधायक महोदय तिरंगे से नाक पोंछ रहे हैं।
क्या तिरंगे का सम्मान एैसे किया जाता है ??
राष्ट्रध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध है। pic.twitter.com/nAeWTcLnnD
— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) May 15, 2025
वायरल हो रहा भाजपा विधायक का वीडियो
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य तिरंगा यात्रा के दौरान एक हाथ में गदा लिए हुए हैं और दूसरे हाथ में ऑपरेशन सिंदूर पराक्रम अभूतपूर्व लिखा हुआ प्ले कार्ड और राष्ट्रीय ध्वज है। जैसा कि दावा किया जा रहा है कि वो अपना नाक या मुंह पोंछने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन तभी कोई उन्हें चेहरा पहुंचने के लिए दूसरा कपड़ा देता है और वो इसका इस्तेमाल करते हैं।
