Sunday, December 7, 2025
Homeराजनीति'अंग्रेज चले गए अपनी सोच कांग्रेस को दे गए...', सिखों को लेकर...

‘अंग्रेज चले गए अपनी सोच कांग्रेस को दे गए…’, सिखों को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़की BJP

अमेरिका में राहुल गांधी ने सिखों को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिस पर बवाल मच गया है। बीजेपी ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर कड़ी निंदा की है। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर हमला बोला है।

-

Rahul Gandhi On Sikhs: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। विदेशी धरती पर राहुल गांधी भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अमेरिका में राहुल गांधी ने सिखों को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिस पर बवाल मच गया है। बीजेपी ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर कड़ी निंदा की है। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर हमला बोला है।

राहुल गांधी पर भाजपा ने किया पलटवार

राहुल गांधी द्वारा सिखों को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि,”अंग्रेज चले गए अपनी सोच कांग्रेस को दे गए। राहुल गांधी विदेश की धरती पर अपने देश को बदनाम करते हैं। राहुल जी चीन से फंड लेने से कुछ नहीं होगा, पाकिस्तान से मदद लेने से कुछ नहीं होगा उनके पिता राजीव गांधी के समय सिखों के बाल काटे गए। सिखों के ऊपर अत्याचार किया गया। कांग्रेस परिवार और राहुल गांधी को देश से उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। ज्ञान न दीजिए।”

वह बिना किसी आधार के बयान दे रहे हैं-हरदीप सिंह पुरी

अनुराग ठाकुर के अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि,”राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि आपको कहां किस समुदाय के सदस्यों प्रतिनिधि ने कहा कि उसे पगड़ी पहनने में दिक्कत है। मैं पिछले 60 वर्षों से अधिक समय से ‘पगड़ी और कड़ा’ पहन रहा हूं। मैंने कभी किसी को नहीं देखा जो कह रहा हो कि उन्हें ‘पगड़ी और कड़ा’ पहनने में कोई दिक्कत होती है। यह उनके पिता के समय में हुआ था जब नरसंहार किया गया था। हमारे 3000 लोग मारे गए ऐसा नहीं कि वह इस सबसे अनजान है।वह काफी लंबे समय से राजनीति में हैं। वह देश से बाहर रहने वाले हमारे भाइयों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी बिना किसी आधार के बयान दे रहे हैं।”

Read More-विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने पर चाचा महावीर फोगाट की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, भतीजी के इस फैसले पर भी जताया दुख

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts