Sunday, December 7, 2025
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर अखिलेश यादव ने दी पहली...

अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर अखिलेश यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया, शेयर की राहुल गांधी के साथ तस्वीर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर शेयर की

-

Akhilesh Yadav: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी है। 2 जून को अरविंद केजरीवाल आत्मसमर्पण करेंगे। अरविंद केजरीवाल को फिर से जेल जाना होगा। इसके बाद सभी पार्टियां अपनी-अपनी प्रक्रिया दे रही है। अब इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव क्या भी बड़ा रिएक्शन सामने आया है। इसी के साथ उन्होंने राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है।

अखिलेश यादव ने शेयर की तस्वीर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा,”दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को जमानत सत्य की एक और जीत है। इंडिया गठबंधन की शक्ति और एक जुट भाजपा के दुख- दर्द देने वाले राज्य से भारत की जनता को मुक्ति दिलवाले जा रही है। एकजुट होकर मतदान का संकल्प ले!”

5 जून तक के लिए जमानत चाहते थे अरविंद केजरीवाल

सुप्रीम कोर्ट के सामने अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक सिंघवी ने अनुरोध किया कि अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत 5 जून तक के लिए दी जाए। हालांकि पीठ ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया और उन्हें 1 जून तक के लिए जमानत दी है। न्यायालय ने कहा कि केजरीवाल को 21 दिन के लिए अंतरिम जमानत देने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

Read More-‘अखिलेश यादव अपने परिवार की चिंता करें…’सियासत में फिर छिड़ी बुआ और बबुआ की जुबानी जंग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts