IUML Iftar Party: इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की ओर से दिल्ली में गुरुवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें विपक्ष के कई दिक्कत नेता पहुंचे। इफ्तार पार्टी में अखिलेश यादव से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी भी पहुंचे थे। इस पार्टी में सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में हमें अच्छी बातें बोलनी चाहिए। वफ्फ संशोधन बिल को लेकर मैं देश के मुसलमान से कहना चाहता हूं कि वह किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान ना दें।
इफ्तार पार्टी में पहुंची ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इफ्तार पार्टी में शामिल होते हुए एक खास संदेश दिया है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फुरफुरा शरीफ का दौरा किया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस धार्मिक स्थल पर दौरा राजनीतिक कल्याण में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इफ्तार पार्टी में शामिल हुई थी दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता
आज सीमित के अध्यक्ष कौसर जहां की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची थी उन्होंने कहा हम अपने मित्रों के घर आए और यह वास्तव में बहुत शांतिपूर्ण और सुखद लगता है। इस देश में सभी के लिए जगह है भारत एक बड़ा लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र में हम सभी को प्यार के साथ बढ़ाना चाहिए।
