UP LoK Sabha Election: गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें नुसरत अंसारी सपा कार्यालय में अफजाल अंसारी और सदर विधायक जैकिशन साहू के साथ दिख रही हैं। गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी ने गाजीपुर के शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की है।
पूजा-अर्चना करती नजर आई नुसरत अंसारी
अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी गाजीपुर के शिव मंदिर में महिलाओं के साथ पूजा -अर्चना करती हुई नजर आई हैं। चुनाव से पहले भगवान की शरण में जा पहुंची जहां उन्होंने जीत के लिए आशीर्वाद दिया और मंदिर में पूजा अर्चना की। कैलाश लगाया जा रहे हैं कि अफजल अंसारी चुनाव में अपनी बेटी को उतार सकते हैं और उनकी बेटी का सपा कार्यालय पर आना और चुनाव प्रचार में शामिल होना यह और इन खबरों को हवा दे रहा है।
चुनावी मैदान में उतर सकती हैं अफजाल अंसारी की बेटी
आपको बता दे सुप्रीम कोर्ट ने अफजल अंसारी की संसद सदस्यता बहाल कर दी थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट का 30 जून 2024 तक मामले का निस्तारण का आदेश दिया। 2 मई को इस मामले में सुनवाई होनी है और 7 मई को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। अगर अफजाल अंसारी की सजा हाईकोर्ट ने बहाल हो जाती है तो अफजाल अंसारी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जिसकी वजह से वह अपनी बेटी को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं।
Read More-अमित शाह का फेक वीडियो वायरल होते ही एक्शन में दिल्ली पुलिस, तेलंगाना CM को जारी किया गया नोटिस
