Sunday, December 7, 2025
Homeराजनीतिजेल से बाहर आने के बाद अखिलेश यादव के साथ मंच पर...

जेल से बाहर आने के बाद अखिलेश यादव के साथ मंच पर दिखेंगे केजरीवाल, आज करेंगे UP का दौरा

केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई है। इसके बाद वह लोकसभा चुनाव को लेकर काफी जोरों से दौरा कर रहे हैं।

-

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से निकलने के बाद पहली बार आज उत्तर प्रदेश का दौरा करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी है। आज अरविंद केजरीवाल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करेंगे। आपका बता दे केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई है। इसके बाद वह लोकसभा चुनाव को लेकर काफी जोरों से दौरा कर रहे हैं।

अखिलेश यादव के साथ करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग करने वाले हैं। जेल से निकलने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करने वाले h67हैं। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है, ‌”10 बजे अखिलेश यादव जी के साथ लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस।” आपको बता दे इससे पहले राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। संजय सिंह ने कानपुर कन्नौज में इंडिया एलायंस की रैली और रोड शो में नजर आए थे।

यूपी में नहीं लड़ रही आम आदमी पार्टी चुनाव

उत्तर प्रदेश की किसी भी सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है। लेकिन उसने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस के तहत समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है। आपको बता दे अरविंद केजरीवाल को 2 जून को आत्मसमर्पण करना होगा। कोर्ट ने 1 जून तक की अंतरिम जमानत दी थी।

Read More-‘आज का दिन इतिहास में जोड़ने वाला है..’,CAA के तहत 14 लोगों को भारत की नागरिकता मिलने पर CM योगी ने दी प्रतिक्रिया

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts