Lok Sabha Elections: मोदी सरकार और एनडीए के खिलाफ बने ‘इंडिया गठबंधन’ में अब फूट पड़ती हुई नजर आ रही है। इधर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया है कि वह अकेले ही चुनाव लड़ेंगी। अब इसी बीच इंडिया गठबंधन को एक और झटका लग गया है।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह बयान इसलिए भी हम है कि पिछले हफ्ते 19 जनवरी को अपने संकेत दिया कि वह गोवा से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं।
चुनाव अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी: मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ऐलान करते हुए कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या पंजाब और पश्चिम बंगाल में अगर गठबंधन नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी और टीएमसी से कांग्रेस अन्य राज्य में गठबंधन करेगी या फिर नहीं। वही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा पंजाब में कांग्रेस की लोकल लीडरशिप और आम आदमी पार्टी की लोकल लीडरशिप हमेशा के लिए चुनाव लड़ने की बात करती रही है।
क्या बोली पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी?
वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, मैंने सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस में किसी से बात नहीं की है। कांग्रेस को अपने दम पर 300 सीटों पर चुनाव लड़ने ने दीजिए। क्षेत्रीय दल एकजुट है और बाकी सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि हम उनके (कांग्रेस) किसी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे
Read More-राकेश टिकैत ने दी भारत बंद की चेतावनी, 26 जनवरी को किसान करेंगे ट्रैक्टर मार्च
