Tuesday, March 3, 2026
Homeराजनीति'आप शादी कब करेंगे?' 6 साल के बच्चे ने राहुल गांधी से...

‘आप शादी कब करेंगे?’ 6 साल के बच्चे ने राहुल गांधी से किया ऐसा सवाल, जवाब देते हुए मुस्कुरा उठे कांग्रेस नेता

इस वीडियो में अर्श नवाज ने अपने गांव से निकलकर राहुल गांधी की रैली में जाने और उनकी बस में सवार होने तक का पूरा वीडियो शूट किया है।

-

Rahul Gandhi Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार से गुजर रही है। इस दौरान उन्होंने किशनगंज में एक रैली को भी संबोधित किया है। तभी राहुल गांधी से एक 6 साल के बच्चे ने कुछ ऐसा पूछा जिसे सुनकर कांग्रेस नेता भी हैरान रह गए। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में अर्श नवाज ने अपने गांव से निकलकर राहुल गांधी की रैली में जाने और उनकी बस में सवार होने तक का पूरा वीडियो शूट किया है।

6 साल के बच्चे ने राहुल गांधी से पूछा ये सवाल

जब भारत जोड़ो यात्रा निकल रही थी इसी दौरान राहुल गांधी से बात करने के लिए 6 वर्षीय अर्श नवाज पहुंचा। आपको बता दे अर्श नवाज यूट्यूब पर ब्लॉग बनाता है। इस वीडियो में अर्श नवाज ने अपने गांव से निकाल कर राहुल गांधी की रैली में जाने और उनकी बस में सवार होने तक का पूरा वीडियो शूट किया है। इस दौरान बच्चों ने राहुल गांधी से सवाल किया कि, ‘वह शादी कब करेंगे?’ बच्चे का सवाल सुनकर राहुल गांधी हैरान रह गए और कहा, ‘अभी तो मैं काम कर रहा हूं। जब काम खत्म हो जाएगा तब।’ उन्होंने बच्चों से सवाल पूछा कि वह शादी कब करेगा तो उसने बताया कि 22 साल का होने पर।

राहुल गांधी ने खुद शेयर किया वीडियो

राहुल गांधी ने इस बच्चे का वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि अर्श एक बहुत ही होनहार बच्चा है। उसे देश की राजनीति और वर्तमान मुद्दों की अच्छी समझ है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा,’अर्श नवाज के सवाल ने मुझे बहुत खुश किया। मैं भी चाहता हूं कि देश का भविष्य उज्जवल हो।

Read More-अरविंद केजरीवाल को ED ने फिर भेजा समन, इस दिन दिल्ली CM को होना होगा पेश

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts