Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentहिंदी फिल्मों में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा? बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा...

हिंदी फिल्मों में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा? बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल आइकॉन भी कहा जाता है। लेकिन पिछले काफी लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं जिसके बाद हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को लेकर बड़ा बयान दिया है।

-

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि हॉलीवुड इंडस्ट्री की एक फेमस अभिनेत्री बन चुकी है जिस कारण प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल आइकॉन भी कहा जाता है। लेकिन पिछले काफी लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं जिसके बाद हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बॉलीवुड को लेकर क्या बोली प्रियंका चोपड़ा?

हॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को मिस करते हुए बड़ा बयान दिया है और उन्होंने कहा “हम थोड़े रोमांटिक हैं। हमारे पास बहुत ज़्यादा जुगाड़ है और हम काम करवा लेते हैं। हम इसे लेकर थोड़े रोमांटिक हैं जैसे ‘अरे हो जाएगा, कर लेंगे’, इसलिए यह काम करने का एक बहुत ही अलग तरीका है लेकिन यह खुद देशों के लिए भी सच है।” प्रियंका से आगे पूछा गया कि उन्हें कोई देसी जुगाड़ याद आता है। जिस पर जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा “नहीं, मुझे नाचना, गाना और हिंदी में बोलना याद आता है. मुझे स्लो मोशन डांसिंग की याद आती है और मुझे हिंदी बोलना याद आता है, या दूसरी भाषा बोलना पसंद है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बॉलीवुड में बनाई हिट फिल्में

प्रियंका चोपड़ा ने शादी से पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे फेमस अभिनेत्री में से एक मानी जाती है। अब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही है। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा लंदन में शिफ्ट हो गई है।

Read More-‘वो अकेला नहीं है, उसके साथ…’लॉरेंस बिश्नोई के सपोर्ट में उतरा बिश्नोई समाज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts