Thursday, March 5, 2026
HomeEntertainmentस्मृति ईरानी के साथ इस टीवी शो में नजर आएंगे अनुपमा के...

स्मृति ईरानी के साथ इस टीवी शो में नजर आएंगे अनुपमा के अनुज? गौरव खन्ना निभाएंगे ये रोल!

एकता कपूर ने कंफर्म किया है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी का सीजन दूसरा शुरू होने जा रहा है इस शो स्मृति ईरानी भी वापसी कर सकती हैं। वही अभी शो को लेकर खबर आ रही है कि अनुपमा फेम गौरव खन्ना इस शो में नजर आ सकते हैं।

-

Gaurav Khanna Mihir Role: एकता कपूर का पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2000 में शुरू हुआ था। यह शो 8 साल तक चला था इस शो में स्मृति ईरानी तुलसी वीरानी के किरदार में नजर आई थी। वही एकता कपूर ने कंफर्म किया है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी का सीजन दूसरा शुरू होने जा रहा है इस शो स्मृति ईरानी भी वापसी कर सकती हैं। वही अभी शो को लेकर खबर आ रही है कि अनुपमा फेम गौरव खन्ना इस शो में नजर आ सकते हैं।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 में नजर आएंगे गौरव

क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन जून 2025 से फ्लोर पर जाएगा। शो के मार्क्स कास्टिंग में बिजी है इसी बीच खबरें आई की गौरव खन्ना को शो में मिहिर वीरानी के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। अमर उपाध्याय ने पहले शो में मिहिर का रोल प्ले किया था और बाद में उन्होंने सोच छोड़ दिया था इसके बाद रोहित रॉय ने इस रोल को प्ले किया था। वही इन खबरों पर गौरव खन्ना ने रिएक्शन दिया है।

गौरव खन्ना ने इन अफवाहों को किया खारिज

अनुपम टीवी सीरियल में अनुज कपाड़िया का किरदार निभा कर घर- घर में फेमस हुए गौरव खन्ना ने स्मृति ईरानी के साथ शो में काम करने की अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि,’मुझे नहीं लगता है कि यह सच है अफवाहों का आजकल कुछ है नहीं। कोई भी कुछ भी लिख रहा है। एक पोर्टल जब लिखना शुरू करता है तो बाकी भी उसमें मसाला लगाकर लिखते हैं मैं इसे बहुत सरप्राइज हूं।’

Read More-‘भाभी लो इसे रख लो बाद में काम आएगा…’, जयमाल स्टेज पर दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को दिया ऐसा गिफ्ट, देखकर लोगों को लगा झटका

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts