Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentबहन परिणीति की शादी में क्यों नहीं शामिल हुई प्रियंका? खुलासा करते...

बहन परिणीति की शादी में क्यों नहीं शामिल हुई प्रियंका? खुलासा करते हुए मां मधु चोपड़ा ने कही दो टूक बात

इस मामले को लेकर हर कोई हैरानी जाता रहा है कि आखिर बहन की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भारत क्यों नहीं आई। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है।

-

Madhu Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजन सिस्टर परिणीति चोपड़ा ने कल आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ़ा के साथ शादी की है। हालांकि परिणीति चोपड़ा की शादी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाई। अब इस मामले को लेकर हर कोई हैरानी जाता रहा है कि आखिर बहन की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भारत क्यों नहीं आई। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है।

प्रियंका चोपड़ा की मां ने किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा की मॉम मधु चोपड़ा को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया है।इस दौरान जब उनसे प्रियंका के शादी में ना आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि,’प्रियंका काम में बिजी है इसी वजह से नहीं आ पाई हैं। दरअसल जब पैपराजी ने एयरपोर्ट पर मधु चोपड़ा को कमरे में कैद किया तो उनसे परिणीति चोपड़ा की शादी से जुड़े कई सारे सवाल किया। प्रियंका के शादी ना अटेंड करने पर मधु चोपड़ा ने कहा,’वो काम कर रही है।’ पैपराजी ने उनसे पूछा कि शादी कैसी रही तो मधु ने कहा कि,’बहुत अच्छी रही।’ जब उनसे पूछा गया कि परिणीति कैसी लग रही थी तो उन्होंने कहा कि वह तो वैसे भी खूबसूरत है और शादी के जोड़े में और भी सुंदर लग रही थी।

बहन की तस्वीरों पर प्रियंका ने दिया रिएक्शन

जब परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो प्रियंका चोपड़ा ने इन पर रिएक्शन देते हुए परिणीति को शादी की बधाई दी है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था।

Read More-मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा शादी के बाद पहली बार पति का हाथ थामे दिखी परिणीति, वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें आई सामने

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts