Wednesday, February 25, 2026
HomeEntertainmentदीपिका पादुकोण को क्यों छोड़ना पड़ा 1000 करोड़ की 'कल्कि 2'? दो...

दीपिका पादुकोण को क्यों छोड़ना पड़ा 1000 करोड़ की ‘कल्कि 2’? दो शर्तों ने बदल दिया खेल

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को 'Kalki 2898 AD' के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स में सामने आई वजहें चौंकाने वाली हैं।

-

फिल्म Kalki 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में नया इतिहास रचा। लेकिन इसके सीक्वल Kalki 2 से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर ने फैन्स को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को फिल्म के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है। वजह है उनकी दो बड़ी शर्तें, जिनके चलते मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच बातचीत अटक गई।

फीस बढ़ोतरी और 7 घंटे की शिफ्ट पर अड़ीं दीपिका

रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने Kalki 2 के लिए अपनी फीस में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने एक दिन में केवल 7 घंटे शूटिंग करने की शर्त भी रख दी। मेकर्स का मानना था कि VFX से भरपूर फिल्म में इतने कम समय में शूटिंग करना संभव नहीं है। उन्होंने दीपिका को लंबी शूटिंग के बदले लग्जरी वैनिटी वैन और बेहतर सुविधाएं देने का प्रस्ताव दिया, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे ठुकरा दिया।

प्रभास ने नहीं बढ़ाई फीस, दीपिका की टीम पर विवाद

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दीपिका की टीम में करीब 25 लोग होते हैं। उन्होंने शूटिंग के दौरान अपनी पूरी टीम के लिए फाइव-स्टार होटल में रहने और खाने का खर्च भी प्रोड्यूसर से उठाने की मांग की। जबकि प्रभास ने सीक्वल के लिए फीस नहीं बढ़ाई। मेकर्स का मानना है कि दीपिका की डिमांड्स से फिल्म का बजट और बढ़ जाता, इसलिए उन्होंने नया चेहरा लेने का फैसला किया।

Read more-रणबीर का हाथ थामे चिपकी दिखीं आलिया भट्ट, वाइट ड्रेस में लुक और स्टाइल पर मचा बवाल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts