Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentप्रभास को अरशद वारसी ने क्यों कहा था जोकर? एक्टर ने दिया...

प्रभास को अरशद वारसी ने क्यों कहा था जोकर? एक्टर ने दिया जवाब

बीते दिनों बॉलीवुड के फेमस एक्टर अरशद वारसी ने एक बयान में प्रभास को जोकर बता दिया था जिसके बाद इस बयान पर अरशद वारसी ने चुप्पी तोड़ी है।

-

Arshad Warsi on Prabhas: साउथ फिल्मों में प्रभास आज एक सुपर स्टार बन चुके हैं। प्रभास ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सुपरहिट फिल्में दी है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। प्रभास का एक्टिंग करियर बहुत ही शानदार रहा है और वह लगातार ही हिट फिल्में देते आए हैं। आपको बता दे कि बीते दिनों बॉलीवुड के फेमस एक्टर अरशद वारसी ने एक बयान में प्रभास को जोकर बता दिया था जिसके बाद इस बयान पर अरशद वारसी ने चुप्पी तोड़ी है।

अरशद वारसी ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अरशद वारसी को प्रभास को जोकर कहने के कारण काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। इसके बाद अरशद वारसी ने इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा “हर किसी का अपना एक पॉइंट ऑफ व्यू होता है। लोगों का काम है कुछ तो कहना। मैंने जो बात कही थी वो प्रभास के लिए नहीं कहा था। वो केरेक्टर के लिए कहा था। प्रभास एक ब्रिलियंट एक्टर हैं। वह हर बार इस बात को साबित कर चुके हैं। हम सभी जानते हैं कि उनका काम शानदार है। लेकिन जब हम एक बेकार किरदार एक अच्छे एक्टर को देते हैं तो ये चीज ऑडियंस का दिल तोड़ देती है।”

भूल भुलैया 3 में नजर आएंगे अरशद वारसी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अरशद वारसी ने भी अपनी एक्टिंग से काफी नाम काम रखा है। अरशद वारसी ने मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म में संजय दत्त के साथ तहलका मचा दिया था। अरशद वारसी ने धमाल जैसी कई फिल्में भी दी हैं। लेकिन अब अरशद पारसी फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Read More-ब्रेकअपके बाद ऐश्वर्या राय और अपने गानों को सुनकर सरेआम लोग पड़े थे सलमान खान, पोंछते दिखे थे आंसू

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts