Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentआखिर 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' फिल्म की शूटिंग के लिए अंकिता लोखंडे ने क्यों...

आखिर ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ फिल्म की शूटिंग के लिए अंकिता लोखंडे ने क्यों नहीं ली थी फीस? जाने इसके पीछे की वजह

अंकिता लोखंडे फिल्म में वीर सावरकर की पत्नी यमुना बाई का किरदार निभा रही हैं। अब इसी बीच फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है।

-

Ankita Lokhande: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर’फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणदीप हुड्डा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर वीर सावरकर’ की बायोपिक है। अंकिता लोखंडे फिल्म में वीर सावरकर की पत्नी यमुना बाई का किरदार निभा रही हैं। अब इसी बीच फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अंकिता ने सावरकर फिल्म के लिए एक भी पैसे नहीं लिए हैं।

अंकिता ने नहीं दिए फिल्म के लिए एक भी पैसे

पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर को करने के लिए एक भी पैसे नहीं लिए हैं। संदीप ने कहा कि जब उन्होंने इस फिल्म को अंकिता के सामने ऑफर किया तो उन्होंने बिना कहानी और रोल सुने ही हां कर दी ‌ अंकिता लोखंडे ने कहा कि उन्हें हमेशा से ही संदीप के काम पर भरोसा था। एक्ट्रेस हमेशा चाहती थी कि संदीप सिंह डायरेक्टर बने। संदीप ने बताया कि पहले उन्होंने अंकिता को फिल्म सफेद ऑफर की थी लेकिन तब एक्ट्रेस फिल्म नहीं कर सकी। इसके बाद स्वातंत्र्यवीर सावरकर में यमुनाबाई का रोल ऑफर हुआ तब अंकिता ने हां कर दी।

फिल्म करने से पहले एक्ट्रेस ने रखी थी ये शर्त

संदीप ने बताया कि अंकिता ने फिल्म में काम करने से पहले उनके सामने एक शर्त रखी थी। अंकिता लोखंडे ने उनसे कहा कि इस फिल्म के लिए मैं कोई भी फीस नहीं लूंगी मैं किसी भी रोल के लिए तुमसे पैसे नहीं ले सकती हूं। इसके बाद संदीप ने कहा था ठीक है फिर तुम मेरी हर फिल्म में रहोगी।

Read More-एल्विश यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें, गुरुग्राम कोर्ट ने दिया ये आदेश

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts