Alia Bhatt: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है। बीते दिन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आलिया भट्ट को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में उनकी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवार्ड से नवाजा है। इस दौरान आलिया भट्ट ने अपनी शादी का जोड़ा पहना हुआ था। हर किसी के मन में यही सवाल घूम रहा है कि नेशनल अवार्ड लेने के लिए आलिया भट्ट ने शादी वाली साड़ी क्यों पहनी थी। अब इन सारे सवालों का जवाब देते हुए आलिया भट्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
शादी के जोड़े में क्यों पुरस्कार लेने पहुंची आलिया ?
आलिया भट्ट ने नेशनल अवॉर्ड फंक्शन में शादी की साड़ी रिपीट करने की वजह बताई है उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि आखिर उन्होंने शादी की साड़ी ही क्यों रिपीट की है। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह सब्यसाची की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं यही साड़ी आलिया भट्ट ने अपनी शादी में पहनी थी। एक्ट्रेस ने इसे कुंदन चोकर नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया हुआ था। इसी को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा,”एक स्पेशल डे स्पेशल आउटफिट की मांग करता है। और कभी-कभी वह आउटफिट पहले से ही मौजूद होता है। जो एक बार स्पेशल होता है वह बार-बार हो सकता है। रीवियर,रीयूज रिपीट।”
View this post on Instagram
रणबीर के साथ पहुंची थी आलिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ नेशनल अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थी इस दौरान रणबीर कपूर काफी खुश नजर आए। आर्य के साथ उनके पति रणबीर कपूर अपनी लविंग वाइफ की इस उपलब्धि पर खुशी से पहले नहीं समा रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस वक्त आलिया को राष्ट्रपति द्वारा नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा था उस पल को भी रणबीर ने अपने फोन में कैद किया है।
