Thursday, March 5, 2026
HomeEntertainment'हीरामंडी' की वहीदा ने पीरियड्स के पहले दिन की थी 'मुजरा' की...

‘हीरामंडी’ की वहीदा ने पीरियड्स के पहले दिन की थी ‘मुजरा’ की शूटिंग, एक्ट्रेस बोली-‘मैने बस सोचा कि…’

इस वेब सीरीज में संजीदा शेख ने वहीदा का किरदार निभाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए संजीदा शेख ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि मुजरा की शूटिंग उन्होंने कैसे की।

-

Sanjeeda Sheikh: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ अपनी दमदार परफॉर्मेंस को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया है। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा से लेकर बॉलीवुड की कई फेमस अभिनेत्रियां नजर आई हैं। वही इस वेब सीरीज में संजीदा शेख ने वहीदा का किरदार निभाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए संजीदा शेख ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि मुजरा की शूटिंग उन्होंने कैसे की।

संजीदा शेख ने किया खुलासा

फेमस अभिनेत्री संजीदा शेख ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए खुलासा किया है कि उन्होंने मुजरा की शूटिंग पीरियड्स में की थी। उन्होंने कहा,”मैंने अपने पीरियड्स के पहले दिन हीरामंडी के लिए अपने मुजरे की शूटिंग की। जब मैं अपने दूसरे दिन पर होती हूं तो यह वास्तव में अनकंफर्टेबल हो जाता है। यह मुश्किल हो जाता है लेकिन मैं जो कुछ भी कर रही थी उसमें मैं इतनी घुस गई थी कि सारा दर्द भूल गई लेकिन वह मेरा जल्दी पैक अभी कर देते थे।” एक्ट्रेस ने बताया ,”सेट पर अपने पीरियड्स के बारे में बहुत वोकल रही हूं। मैं उनमें से एक हूं जो निर्देशक के पास जाऊंगी और सब बताउंगी। मेरी मां को जब पीरियड्स हुए तो सबसे पहले उन्होंने अपने अब्बा को इसके बारे में बताया था। इसलिए जब मेरी मां ने यह बात अपने पिता से कही, तो मेरे लिए इसे किसी निर्देशक या निर्माता या अपने को-स्टार से कहना कोई बड़ी बात नहीं है। मैंने बस सोचा कि यह बहुत नॉर्मल चीज है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjeeda Shaikh (@iamsanjeeda)

कैसे मिला था संजीदा को वहीदा का रोल

वही संजीदा शेख ने बताया कि उन्हें कैसे हीरामंडी में वहीदा का किरदार मिला था। उन्होंने कहा,”यह 10 मिनट की छोटी सी मीटिंग थी, और सर मुझसे 10-15 साल पहले मिल चुके थे, मैंने सोचा था कि उन्हें मीटिंग के बारे में याद नहीं होगा, लेकिन उन्होंने ऐसा किया, और उन्होंने कहा, आप बेहतर दिख रहे हैं, ज्यादा फ्रेश, और ज्यादा खुश दिख रही हूं। और फिर उन्होंने मुझसे इस मुलाकात के बारे में किसी को न बताने के लिए कहा। अभिनेत्री ने कहा कि वह इस उम्मीद से घर गईं कि उन्हें यह भूमिका मिलेगी।” आपको बता दे संजीदा से के अलावा इस वेब सीरीज में अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, मनीषा कोइराला ,सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थी।

Read More-इस फेमस क्रिकेटर की पत्नी के प्यार में दिवाने हो चुके हैं Arjun Kapoor, एक्टर ने किया था खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts