Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentशादी के 2 दिन बाद इस फिल्म की शूटिंग करने वाले थे...

शादी के 2 दिन बाद इस फिल्म की शूटिंग करने वाले थे विक्की कौशल, लेकिन कैटरीना कैफ ने दे डाली थी ये धमकी

फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों में ही 30 करोड रुपए से ज्यादा कमाई कर डाली है। 'सैम बहादुर' से पहले विक्की कौशल 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और जरा हटके जरा फिल्मी नजर आए हैं। इसी बीच विक्की कौशल ने एक बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है।

-

Vicky Kaushal And Katrina Kaif: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। वही आपको बता दे कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों में ही 30 करोड रुपए से ज्यादा कमाई कर डाली है। ‘सैम बहादुर’ से पहले विक्की कौशल ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और जरा हटके जरा फिल्मी नजर आए हैं। इसी बीच विक्की कौशल ने एक बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है।

विक्की कौशल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विक्की कौशल ने बताया कि शादी के 2 दिन बाद ही उन्हें जरा हटके जरा बचके’ फिल्म की शूटिंग करनी थी। लेकिन उनकी पत्नी कैटरीना कैफ ने उन्हें धमकी दे डाली थी जिसकी वजह से उन्हें शूटिंग की डेट को पोस्टपोन करना पड़ा था। आपको बता दे विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से शादी की थी। विक्की कौशल ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए बताया है कि, उन्हें अपनी शादी के लिए ‘जरा हटके जरा बचके’ की शूटिंग से छुट्टी लेनी पड़ी लेकिन जब मेकर्स ने उनसे शादी के 2 दिन के बाद ही सेट पर वापस लौटने के लिए कहा तो कैटरीना कैफ ने धमकी देते हुए कहा तुम्हें 2 दिन बाद सिर पर ही जाना है तो शादी रहने ही दो। इसके बाद वह 2 दिन के बजाय 5 दिनों के बाद सेटअप पर लौटे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

एनिमल की आंधी के बीच टिकी सैम बहादुर

आपको बता दे बॉबी देओल और रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी सैम बहादुर के साथ ही रिलीज हुई है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने भी सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है। एनिमल की आंधी के बीच भी विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर थमी रही और उसने भी शानदार कमाई की है।

Read More-भरी महफिल में भांजे अगस्त्य नंदा को चिढ़ाती नजर आई Aishwarya Rai, चिल्लाते हुए कहीं ये बात मुस्कुरा उठे अभिषेक

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts