Saturday, September 21, 2024

जाह्नवी कपूर के साथ शर्टलेस होकर वरुण धवन ने दिए ऐसे पोज, मिनटों में वायरल हो गई तस्वीरें

Varun Dhawan Photos: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता वरुण धवन अभी हाल ही में श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म में वरुण धवन ने कैमियो किया था। वही आप वरुण धवन बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) नजर आने वाली है। वहीं अब इसी बीच वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों में वह जाह्नवी कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

जाह्नवी कपूर के साथ शर्टलेस होकर वरुण ने दिए पोज

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता वरुण धवन बहुत जल्द ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म में नजर आएंगे। इसी से जुड़ी दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में वह फिल्म की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ शर्टलेस होकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सनग्लासेस पहने हुए हैं और जाह्नवी कपूर उन्हें प्यार से निहारती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा,”दाल में कुछ काला है।” वही एक अन्य यूज़र ने लिखा,”जाह्नवी कैसे देख रही है वरुण को।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण शेयर की दूसरी तस्वीर

वरुण धवन ने दूसरी तस्वीर भी शेर की है जिसमें वह अपनी फिल्म के स्टार कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। वरुण धवन इस तस्वीर में फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के दूसरे स्टार्स भी दिख रहे हैं। इस तस्वीर में वरुण धवन के साथ अक्षय ओबेरॉय ,मनीष पॉल, सानिया मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। आपको बता दें वरुण धवन जाह्नवी कपूर के साथ दूसरी बार फिल्म में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह ‘बवाल’ फिल्म में नजर आए थे।

Read More-भूलकर भी ना करें तुलसी से जुड़ी ये एक गलती, बर्बाद हो जाएगी जिंदगी!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles