Tripti Dimri Love Life: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में सुर्खियां बटोरने वाली तृप्ति डिमरी को आज के समय में कौन नहीं जानता है। फिल्म में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपने रोमांटिक अंदाज से सभी को दीवाना बना लिया है। इस फिल्म में इन्होंने रणबीर कपूर के साथ एक से बढ़कर एक इंटीमेट सीन दिए थे इसके बाद यह काफी चर्चा में आ गई है। इस फिल्म के बाद तृप्ति डिमरी की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी हो गई है। पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी की तृप्ति डिमरी होटल बिजनेसमैन सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं। अब इसी बीच तृप्ति डिमरी ने से मर्चेंट का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में तृप्ति अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक होती हुई नजर आ रही हैं।
बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक हुई तृप्ति डिमरी
तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह रुमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ कोजी होती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दो फोटोज का कोलाज है जिसमें एक तस्वीर 2017 की है और एक तस्वीर 2023 की है। इन तस्वीरों में तृप्ति डिमरी नए कैप्शन में लिखा,”हैप्पी बर्थडे @sam__merchant काश हम राम शाम पानी पूरी छोड़े बिना फिर से उतने ही पतले हो पाते.. कैप्शन में एक्ट्रेस ने एक रेड हार्ट वाली इमोजी भी बनाई…।”
कौन है तृप्ति डिमरी के बॉयफ्रेंड
आपको बता दें तृप्ति डिमरी के बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट एक लग्जरी वीआईपी आवास और अवोरे गोवा के सीईओ हैं। जो कभी मॉडलिंग की दुनिया में काम कर चुके हैं। मॉडलिंग छोड़कर इन्होंने गोवा में बीच क्लब और होटल शुरू किया। खबरें सामने आ रही है कि तृप्ति डिमरी सैम मर्चेंट को डेट कर रही है। हालांकि इन दोनों ने अभी तक इसको लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है।
