Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentदाऊद इब्राहिम की वजह से तबाह हो गई थी इस एक्ट्रेस की...

दाऊद इब्राहिम की वजह से तबाह हो गई थी इस एक्ट्रेस की जिंदगी, एक वायरल तस्वीर से बर्बाद हो गया करियर

मंदाकिनी करियर दाऊद इब्राहिम की वजह से बर्बाद हो गया। 1985 में राम तेरी गंगा मैली से मंदाकिनी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी।

-

Dawood Ibrahim Affair With Mandakini: बॉलीवुड की कई हसीनाओं का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ चुका है। बॉलीवुड की एक ऐसी फेमस अभिनेत्री थी जिसका नाम दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा जिसकी वजह से एक्ट्रेस का कैरियर पूरी तरह से तबाह हो गया। वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री मंदाकिनी थी। मंदाकिनी करियर दाऊद इब्राहिम की वजह से बर्बाद हो गया। 1985 में राम तेरी गंगा मैली से मंदाकिनी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी।

मंदाकिनी पर फिदा हो गए थे दाऊद इब्राहिम

आपको बता दें मंदाकिनी उस समय की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस थी। इसी वजह से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम उन पर फिदा हो गए थे। एक समय था जब दाऊद इब्राहिम और मंदाकिनी के इश्क के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में होने लगे थे। कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर कोई बात नहीं की, लेकिन दोनों के इश्क के चर्चे 1994 में काफी चर्चा में रहे थे। लेकिन एक तस्वीर ने मंदाकिनी का पूरा करियर तबाह कर दिया। दाऊद इब्राहिम और मंदाकिनी की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसने सभी को हिला कर रख दिया था।

वायरल तस्वीर ने तबाह कर दिया करियर

मंदाकिनी का कैरियर एक वायरल तस्वीर ने तबाह कर दिया था। दरअसल एक क्रिकेट मैच के दौरान दाऊद इब्राहिम और मंदाकिनी को एक साथ मैच देखते हुए स्टेडियम में कैप्चर किया गया था जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। यह फोटो आग की तरह फैल गई थी फोटो के साथी दोनों के अफेयर के चर्चा भी तेजी से फैल रहे थे। इस वक्त मुंबई में एक बम धमाका हुआ था जिसका आरोपी दाऊद इब्राहिम था। उस वक्त दाऊद इब्राहिम को फरार हो गया लेकिन मंदाकिनी के करियर पर एक बड़ा कलंक लग गया। बम धमाके में मंदाकिनी से भी पूछताछ हुई थी लोगों को शक था कि मंदाकिनी दाऊद की खास है और उन्हें पता है की दाउद मुंबई छोड़कर कहां भाग है।

Read More-अपने ही स्टाफ मेंबर पर भड़क गए Saif Ali Khan, सरेआम एयरपोर्ट पर लगा दी फटकार, देखें वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts