Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentटीवी की पार्वती के घर गूंजी खुशियों की किलकारी! समंदर किनारे रोमांटिक...

टीवी की पार्वती के घर गूंजी खुशियों की किलकारी! समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज में दी सबसे बड़ी गुड न्यूज

सोनारिका भदौरिया ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर किया फैंस को सरप्राइज, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

-

टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खुशखबरी आई है। ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का रोल निभा चुकीं सोनारिका भदौरिया मां बनने वाली हैं। फैंस के लिए ये खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं है क्योंकि उन्होंने अचानक ही सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रोमांटिक फोटोज शेयर कर दीं। तस्वीरों में सोनारिका अपने पति के साथ समंदर किनारे बेहद खुश नजर आ रही हैं।

समंदर किनारे दिखा रोमांटिक अंदाज

सोनारिका की तस्वीरों में उनका हैप्पी स्पेस साफ झलक रहा है। उन्होंने व्हाइट आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई ड्रीमी पोज दिए। पति संग रोमांटिक पलों की झलक ने फैंस के दिलों को जीत लिया। लोग कमेंट सेक्शन में उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं और मां बनने की इस जर्नी के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonarika Bhadoria (@bsonarika)

फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं

सोनारिका भदौरिया टीवी की पॉपुलर स्टार हैं और ‘देवों के देव महादेव’ में उनके पार्वती वाले किरदार ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई थी। अब जब उन्होंने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है, फैंस से लेकर सेलेब्स तक सब उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस खुशी में शामिल हो रहे हैं।

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts