HomeEntertainment'उन्होंने मेरे ब्लाउज में हाथ डाला...', इस फेमस एक्ट्रेस के साथ पुजारी...

‘उन्होंने मेरे ब्लाउज में हाथ डाला…’, इस फेमस एक्ट्रेस के साथ पुजारी ने की गंदी हरकत

लिशालिनी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करके अपना दुख बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस में उन्होंने उस पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

-

Lishalliny Kanaran: मलेशिया में एक भारतीय मूल की मॉडल और एक्ट्रेस लिशालिनी करारन (Lishalliny Kanaran) ने भारतीय पुजारी पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एक भारतीय पुजारी ने उनके साथ गलत हरकत की है। उन्होंने कहा जब अभी के महीने अकेले मंदिर गई हुई थी तब पुजारी ने पवित्र जल का नाम लेकर उनके साथ गंदी हरकत की थी।

लिशालिनी के साथ पुजारी ने की गंदी हरकत

लिशालिनी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करके अपना दुख बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस में उन्होंने उस पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लिशालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,’पूरी जिंदगी में धार्मिक इंसान नहीं रही हूं मुझे नहीं पता था की प्रार्थना कैसे करते हैं और पूजा करते हुए क्या कहते हैं। लेकिन हाल ही में कुछ हफ्तों से मैं मंदिर जाकर थोड़ा-थोड़ा सीख रही थी। 21 जून को मेरी मां इंडिया में थी तो मैं अकेले मंदिर गई। ये वही मंदिर है जिसमें मैं हमेशा जाती थी। वहां एक पुजारी है जो आमतौर पर मुझे अनुष्ठानों के बारे में बताते थे क्योंकि मैं इन सब में नई हूं। मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है और मैंने हमेशा उनकी मदद की सराहना की है। उसे दिन जब मैं प्रार्थना कर रही थी। वो मेरे पास आए और कहा कि उनके पास मेरे लिए बांधने के लिए सूत्र और पवित्र जल है। जैसा कि उन्होंने कहा था मैंने पूजा खत्म की और उनके पास गई।’

लिशालिनी ने आगे लिखते हुए बताया कि,’उस दिन मंदिर में बहुत भीड़ थी। वो अकेले पंडित थे उन्होंने मुझे इंतजार करने के लिए कहा करीब डेढ़ घंटा इंतजार करने के बाद वह आए और उन्होंने मुझे फॉलो करने के लिए कहा। उन्होंने पवित्र पानी और धागा लिया और ऑफिस की तरफ जाने लगे। मैं उन्हें फॉलो कर रही थी लेकिन मुझे सही नहीं लग रहा था। ऑफिस के अंदर उन्होंने मुझे बैठने को कहा और वे खुद खड़े रहे। उन्होंने पवित्र जल में गुलाब या फूलों के अर्क जैसा कोई बहुत तेज कांड वाला लिक्विड डाला। उन्होंने कहा कि यह भारत से आया है और आमतौर पर इसे आम लोगों को नहीं दिया जाता। वह मेरे चेहरे पर इतना इसे छिड़क रहे थे कि मेरी आंखें भी नहीं खुल पा रही थी। इसके बाद उन्होंने मुझे मेरा पंजाबी सूट उठाने के लिए कहा।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर करने को किया था मना

अपने आगे लिखा,’जब मैंने उन्हे मना किया कि मैं इसे उठा नहीं सकती। क्योंकि मेरा ब्लाउज टाइट है तो वो मुझ पर गुस्सा करने लगे हैं। वो मेरे पीछे खड़े होकर जल डालने लगे वह कुछ बोल रहे थे जो मुझे समझ नहीं आ रहा था। अचानक से उन्होंने मेरा सिर पकड़ लिया और बोलते हुए मुझे छूने लगे हैं। बिना किसी वार्निंग के उन्होंने मेरे ब्लाउज में हाथ डाल दिया और मुझे गलत तरीके से छूने लगे।’ लिशालिनी ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने उन्हें चेतावनी दी थी कि वो ये बात सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।

Read More–फौजी बनने के लिए सलमान खान ने छोड़ी शराब, 59 साल की उम्र में कर रहे जमकर ट्रेनिंग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts