Monday, February 16, 2026
HomeEntertainment‘मेरी बहुत बेज्जती हुई है...’ नाना पाटेकर से थप्पड़ खाने के बाद...

‘मेरी बहुत बेज्जती हुई है…’ नाना पाटेकर से थप्पड़ खाने के बाद पहली बार कैमरे के सामने आया लड़का

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर थप्पड़ कांड को लेकर पूरे देश में सुर्खियों में बने हुए हैं। थप्पड़ खाने वाला लड़का पहली बार कैमरे के सामने आया है और नाना पाटेकर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

-

Nana Patekar: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर ने 90 दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है । इसके साथ वह अभी भी लगातार शानदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर थप्पड़ कांड को लेकर पूरे देश में सुर्खियों में बने हुए हैं। थप्पड़ खाने वाला लड़का पहली बार कैमरे के सामने आया है और नाना पाटेकर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

नाना पाटेकर का बहुत बड़ा फैन है लड़का

आपको बता दे कि नाना पाटेकर से थप्पड़ खाने के बाद उस लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह लड़का कहता है कि वह गंगा में नहाने जा रहा था तभी उसे पता चला कि नाना पाटेकर की फिल्म की शूटिंग चल रही है तो वह दौड़कर वहां चला गया। वह नाना पाटेकर का बहुत बड़ा फैन है नाना पाटेकर को अपने सामने देखकर वह उत्साहित हो गया और फोटो लेने के लिए उनके पास गया। इसके बाद नाना पाटेकर ने उसे थप्पड़ मार कर भगा दिया। उसने आगे कहा है कि उसके थप्पड़ खाने के बाद बहुत बेज्जती हुई है और उसे अपमानित महसूस हो रहा है।

नाना पाटेकर ने मांगी माफी

नाना पाटेकर ने भी एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने थप्पड़ मारने के बाद उसे लड़के को बुलाया और माफी मांगने की भी कोशिश की। इसके बाद उसे लड़के ने बताया कि नाना पाटेकर ने दोबारा नहीं बुलाया और ना ही उनसे माफी मांगती है। लेकिन लड़के को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग नाना पाटेकर पर गुस्सा हो रहे हैं और उनके इस दुर्व्यवहार को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Read More-कैटरीना और रश्मिका के बाद Kajol की अश्लील तस्वीर हुई वायरल, डीपफेक का शिकार हुई एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts