Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentगिरफ्तार हुआ शाहरुख खान को धमकी देने वाला आरोपी, पुलिस ने लिया...

गिरफ्तार हुआ शाहरुख खान को धमकी देने वाला आरोपी, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

मुंबई पुलिस ने आज सुबह उनके घर आने के बाद उन्हें वहां पेश होने के लिए कहा था। मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले फैजान खान को आज सुबह पंडरी पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

-

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान को कुछ दिन पहले ही जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए शाहरुख खान को धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस ने आज सुबह उनके घर आने के बाद उन्हें वहां पेश होने के लिए कहा था। मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले फैजान खान को आज सुबह पंडरी पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

फैजान के जवाब से संतुष्ट नहीं थी मुंबई पुलिस

फैजान ने मुंबई पुलिस को बयान देते हुए कहा था कि वह 14 तारीख को मुंबई आएगा हालांकि उसे पिछले दो दिनों से काफी धमकियां मिल रही थी इसलिए उसने कमिश्नर को लिखते हुए कहा था कि वह अपनी सुरक्षा के कारण के चलते हैं शारीरिक रूप से नहीं बल्कि ऑनलाइन मोड के जरिए पेश होगा। मुंबई पुलिस फैजान के जवाब से संतुष्ट नहीं थी। इसीलिए मुंबई पुलिस ने फैजान को आज गिरफ्तार कर लिया। फैजान को गिरफ्तार करने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगने के लिए मुंबई पुलिस सुबह-सुबह रायपुर पहुंची थी।

मन्नत के बाहर जन्मदिन पर नहीं आए थे शाहरुख खान

आपको बता दे अभी हाल ही में शाहरुख खान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। लेकिन इस दौरान शाहरुख खान अपने घर मन्नत के बाहर अपने फैंस मिले नहीं आए थे। इतना ही नहीं सुरक्षा की वजह से उनके घर के बाहर फैंस को रुकने भी नहीं दिया गया था। कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। 5 नवंबर को फिर दर्ज कराई गई थी।

Read More-चॉकलेट के लिए मचलें करीना कपूर के लाडले जेह, पापा सैफ अली खान से करने लगे लड़ाई, वायरल हो गया वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts