Thursday, March 5, 2026
HomeEntertainmentसुष्मिता सेन की भाभी को नहीं मिल रहा रहने के लिए कोई...

सुष्मिता सेन की भाभी को नहीं मिल रहा रहने के लिए कोई घर, रोते हुए चारु असोपा ने बयां किया दर्द

सिंगल मदर होने की वजह से उन्हें कोई घर देने को तैयार नहीं है। इस दौरान चारु असोपा फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक लंबा- चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।

-

Charu Asopa: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री और सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा इन दिनों काफी मुश्किलों में घिरी हुई है। चारु असोपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपना दर्द बयां करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें घर ढूंढने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सिंगल मदर होने की वजह से उन्हें कोई घर देने को तैयार नहीं है। इस दौरान चारु असोपा फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक लंबा- चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।

चारु असोपा ने बयां किया अपना दर्द

चारु असोपा ने जो वीडियो शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा है कि,’हमारी सोसाइटी में एक औरत चाहे कुछ भी कर ले कितना भी कर ले लेकिन लोगों की सोच कभी नहीं बदलेगी। आज भी एक औरत को घर देने से पहले उसके साथ किसी मर्द का नाम जुड़ा है या नहीं इसे देखा जाता है। अगर नहीं तो उसे घर नहीं दिया जाता है दुख होता है हमारे देश की औरत का यह हाल देखकर। यह लोग जो घर देने से मना करते हैं, बाहर जाकर वूमेन एंपावरमेंट के नाम पर बड़े-बड़े भाषण देते हैं। आज फिर से मुझे एक समिति में घर देने से मना किया गया क्योंकि मैं एक सिंगल मदर हूं और सोचने वाली बात यह है कि मना करने वाली एक औरत ही थी। जिस देश में औरत को पूजा जाता है उस देश में औरत की ये दशा है।’सोशल मीडिया पर चारु असोपा का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)

राजीव सेन से हो चुका है तलाक

चारु असोपा की शादी सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ हुई थी। इनकी शादी गोवा में हुई थी शादी कुछ समय तक तो सही चली लेकिन फिर इन दोनों ने इसी साल जून के महीने में तलाक ले लिया। चारु और राजीव की एक बेटी है जिसका नाम जियाना है।जियाना अपनी मां के साथ रहती हैं।

Raed More-फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया के सपोर्ट में उतरे Shahrukh Khan, बोले- ‘आपके लिए प्यार और इज्जत…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts