Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज इस दुनिया में ना हो लेकिन उनके परिवार के लोग और उनके फैंस उन्हें याद करते रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल होने वाले हैं 14 जून 2024 को सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी है। हम किसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता श्वेता कीर्ति केदारनाथ के दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान वह अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हो गई। श्वेता के इतने अपने इंस्टाग्राम पर केदारनाथ दर्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस पोस्ट में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केदारनाथ दर्शन की भी पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।
भाई को याद कर इमोशनल हुई श्वेता राजपूत
श्वेता ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्वेता केदारनाथ में ध्यान करते हुए नजर आ रही हैं। वही श्वेता इस अघोरी संत से आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रही है जिससे एक बार सुशांत सिंह राजपूत ने आशीर्वाद लिया था। जिसकी एक तस्वीर सुशांत सिंह राजपूत ने शेयर की थी। श्वेता ने इन तस्वीरें को शेयर करते हुए बहुत ही इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा,”ये 1 जून है और चार साल पहले इसी महीने की 14 तारीख को हमने अपने सबसे प्यारे सुशांत को खो दिया था। हम अब भी इस बात का जवाब ढूंढ रहे हैं कि उस दुखद दिन पर क्या हुआ था।प्रार्थना करने, याद करने और भाई के करीब महसूस करने के लिए केदारनाथ आई थी। वह दिन इमोशनल था।”
View this post on Instagram
केदारनाथ में छलक पड़े श्वेता के आंसू
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने लिखा,”जैसे ही मैं केदारनाथ में उतरी, आंसू बहने लगे। मैं कुछ देर तक चली लेकिन आखिरकार मुझे बैठना पड़ा और अपने चारों ओर उसकी मौजूदगी महसूस करते हुए दिल खोलकर रोना पड़ा। मुझे उसे गले लगाने का मन हुआ और मैंने वहीं बैठकर ध्यान किया जहां उसने ध्यान लगाया था। उन पलों में मुझे लगा कि वह अभी भी मेरे साथ है, मेरे अंदर है, मेरे जरिए जिंदा है। ऐसा महसूस हुआ जैसे वह कभी नहीं गया था…।”
