Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentनितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आएंगे सनी देओल! इस किरदार में...

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर आएंगे सनी देओल! इस किरदार में मचा सकते हैं गदर

हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित अभिनेता सनी देओल को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्टर नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'रामायण' में नजर आ सकते हैं।

-

Nitish Tiwari Ramayan: डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ (Ramayan) काफी लंबे समय से सुर्खियों में चल रही है। फिल्म के लिए कास्टिंग भी बहुत पहले से शुरू हो चुकी है। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में राम के किरदार में बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) नजर आएंगे तो वही सीता मां के किरदार में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी(Sai Pallavi) दिखाई देगी। वही यश रावण के किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर ऑफिशियल कोई अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। अब इसी बीच एक और जानकारी सामने आ रही है बताया जा रहा है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सनी देओल की भी एंट्री नितेश तिवारी की रामायण में हो सकती है।

इस किरदार में नजर आ सकते हैं सनी देओल

हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित अभिनेता सनी देओल को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्टर नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि सनी देओल रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभा सकते हैं। कई महीनो से खबरें आ रही है की मेकर्स ने इस रोल के लिए सनी देओल से बात की है। अब बताया जा रहा है कि सनी देओल इसके लिए राजी हो गए हैं। हनुमान की भूमिका निभाने का मौका पाकर सनी देओल काफी एक्साइटेड भी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GQ India (@gqindia)

इस महीने से शुरू कर सकते हैं शूटिंग

कहा जा रहा है कि सनी देओल में 2024 में ‘रामायण’ भाग 1 के लिए अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि ‘रामायण’: भाग एक में सनी देओल का गेस्ट अपीयरेंस होगा। इसके बाद फिल्म के दूसरे और तीसरे भाग में उनका अहम रोल होगा। आपको बता दे सनी देओल आखिरी बार ‘गदर 2’ फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

Read More-मुस्कुराते हुए कूल अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई Sara Ali Khan, वायरल हो रहा एक्ट्रेस का वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts